यमुना के जलस्तर ने खतरे के निशान को किया पार, बाढ़ के मुहाने पर राष्ट्रीय राजधानी

नई दिल्ली : यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज के करीब 205.40 मीटर का पर यमुना का बहाव पहुंच गया है। दिल्ली में इस बार बारिश राहत नहीं बल्कि आफत बनकर आई है। हर साल छोटी मोटी जलभराव की घटनाएं सामने आती थीं जिनसे दिल्ली नगर निगम के अधिकारी निपट लेते थे लेकिन इस बार हालात गंभीर हैं।

उत्तरी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलधार वर्षा से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में मंगलवार दोपहर तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 तक पहुंचाने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन सोमवार शाम पांच बजे ही पानी इससे ऊपर 205.40 मीटर तक पहुंच गया।

हथिनी कुंड से सोमवार तड़के तीन बजे अधिकतम 309526 क्यूसेक और उसके बाद लगातार दो घंटे तक तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, जिससे मंगलवार अपराह्न तीन बजे यमुना का जलस्तर 206.65 तक पहुंचने की संभावना है। राजस्व मंत्री आतिशी ने बोट से अधिकारियों के साथ यमुना के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। रेलवे प्रशासन भी स्थिति पर नजर रख रहा है। लोहा पुल से धीमी गति से ट्रेनें गुजर रही हैं।

राजस्व मंत्री ने कहा कि रविवार सुबह तक हथिनी कुंड से 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था जो बढ़कर तीन लाख क्यूसेक तक पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों ने जरूरी तैयारी कर ली है। यमुना के निचले हिस्से में लगभग 40 हजार लोग रहते हैं। इन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।

 

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…