द लीडर, लखनऊ। जहां एक तरफ श्री राम की नगरी में 12 लाख दीये जलाकर भव्य दीपोत्सव का आगाज हुआ। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपील पर आज समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक जनपद में किसानों और नौजवानों के स्मरण में ‘ स्मृति दिवस‘ मनाया। अखिलेश यादव ने सैफई में स्वयं किसानों की स्मृति में एक दीया जलाया।
यह भी पढ़ें: भव्य दीपोत्सव : श्री राम की नगरी अयोध्या 12 लाख दीयों से जगमग हुई, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
शहादत की स्मृति में ‘एक दीया जलाकर‘ श्रद्धांजलि
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि, लखीमपुर खीरी में किसानों और नौजवानों को बेरहमी से जीप से कुचल कर मार दिया गया। इनकी शहादत की स्मृति में ‘एक दीया जलाकर‘ श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
‘एक दीया‘ जलाकर शहीद किसानों-नौजवानों को श्रद्धांजलि
आज समाजवादी पार्टी लखनऊ मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने ‘एक दीया‘ जलाकर शहीद किसानों-नौजवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने कानपुर में एक दीया जलाया। इस अवसर पर राज्य भर के अलग-अलग जनपदों में हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘एक दीया‘ जलाकर किसानों के प्रति श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा से मौलाना तौकीर रजा की मुलाकात ने बढ़ाया लखनऊ का सियासी तापमान
भाजपा सरकार की अमानवीयता के खिलाफ जनता में आक्रोश
अखिलेश यादव ने कहा कि, लखीमपुर खीरी कांड लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है, जिसकी कसक वर्षों तक बनी रहेगी। भाजपा सरकार की अमानवीयता के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। किसानों में असंतोष है। भाजपा सरकार के राज में किसानों और नौजवानों का दमन किया जा रहा है। जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।







