Gupta Brothers Arrested: दुबई में गिरफ्तार गुप्ता बंधु, दक्षिण अफ्रीका में करोड़ों के घोटाले का हैं आरोप

द लीडर। एक बार फिर गुप्ता ब्रदर्स चर्चा में हैं। उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के रहने वाले गुप्ता बंधुओं को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने कहा है कि, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गुप्ता परिवार के राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता पर दक्षिण अफ्रीका में आर्थिक रूप से लाभ कमाने और वरिष्ठ नियुक्तियों को प्रभावित करने के लिए जैकब जुमा के साथ अपने संबंधों का उपयोग करने का आरोप लगा है।

दक्षिण अफ्रीका की कंपनियों को लूटने में शामिल होने का आरोप

गुप्ता बंधुओं को प्रवर्तन अधिकारियों ने पकड़ा है। और अब आगे की कार्रवाई पर चर्चा हो रही है. इन दोनों को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा का करीबी माना जाता है। आरोप है कि, ये दोनों भी जैकब जुमा के साथ दक्षिण अफ्रीका की कंपनियों को लूटने में शामिल थे।


यह भी पढ़ें: नबी पर टिप्पणी : असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार को घेरा, बोले- 10 दिन तक क्यों नहीं लिया गया नूपुर शर्मा पर एक्शन ?

 

जांच आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुप्ता बंधु जो चाहते थे वे सारे काम जैकब जुमा से करवा लेते थे। इन दोनों ने कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को निकाल दिया और अपने खास लोगों को वहां नियुक्त करा दिया। इसके बाद, गुप्ता ब्रदर्स उन लोगों से अपनी मर्जी के काम करवाते थे।

नोटिस जारी करने के एक साल बाद हुई गिरफ्तारी

पिछले साल जुलाई में इंटरपोल द्वारा रेड नोटिस जारी किए जाने के लगभग एक साल बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। रेड नोटिस एक वैश्विक अलर्ट है जो कानून प्रवर्तन को अभियोजन के लिए मांगे गए व्यक्ति को गिरफ्तार करने या हिरासत में सजा देने और प्रत्यर्पण के लिए उन्हें गिरफ्तार करने में सक्षम बनाता है।

गुप्ता बंधुओं पर आरोप है कि, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल आर्थिक लाभ हासिल करने और शीर्ष पदों पर नियुक्तियों को प्रभावित करने के लिए किया। हालांकि, गुप्ता बंधुओं ने इन आरोपों का खंडन किया है।

जानें कौन हैं गुप्ता ब्रदर्स?

गुप्ता बंधु उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं. साल 1990 में ये लोग पहली बार दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे. इन लोगों ने जूतों का एक स्टोर खोला. बाद में इन लोगों ने जैकब जुमा के प्रभाव का इस्तेमाल करके आईटी, खनन और मीडिया के कारोबार में अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया.

व्यापार जगत में तीनों भाइयों का बड़ा नाम

साल 1994 में गुप्ता ब्रदर्स ने 1.4 मिलियन रेंड से कंपनी की शुरुआत की थी। इसके बाद अगले तीन साल में यह कंपनी 97 मिलियन रेंड की बन गई। एक समय दक्षिण अफ्रीका के व्यापार जगत में तीनों भाइयों का बड़ा नाम बन चुका था।

हालांकि गुप्ता बंधुओं के राजनीतिक संबंध कारोबारी साम्राज्य पर भारी पड़ गए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ गुप्ता बंधुओं का काफी नजदीकी संबंध हुआ करता था।

घोटाले के बाद दुबई भाग गए थे गुप्ता बंधु

साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका में सरकार से संबद्ध संस्थानों में अरबों रैंड (दक्षिण अफ्रीकी मुद्रा) का घोटाला करने के बाद गुप्ता परिवार दुबई चला गया था। दक्षिण अफ्रीका के न्याय एवं सुधार सेवा विभाग ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, न्याय एवं सुधार सेवा मंत्रालय पुष्टि करता है कि, उसे यूएई के कानून प्रवर्तन अधिकारियों से सूचना मिली है कि, भगोड़े राजेश और अतुल गुप्ता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूएई और दक्षिण अफ्रीका में विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच आगे की कार्रवाई पर चर्चा जारी है। दक्षिण अफ्रीका की सरकार यूएई के साथ सहयोग करना जारी रखेगी।

गुप्ता ब्रदर्स ने आरोपों को किया खारिज

फिलहाल गुप्ता ब्रदर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही गुप्ता ब्रदर्स पर कई घोटालों के आरोप लगाए गए हैं। जिन्हें गुप्ता ब्रदर्स ने खारिज कर दिया है।


यह भी पढ़ें:  नबी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर वैश्विक आक्रोश जारी : जानिए सऊदी अरब, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बहरीन ने क्या कहा ?

 

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…