हिजाब विवाद : प्रियंका बोलीं- घूंघट हो या बिकिनी… यह महिलाओं का अधिकार, भाजपा नेता ने किया कटाक्ष

द लीडर। हिजाब विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अब नेता भी इस मामले में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनकर आने पर चल रहे विवाद के बीच प्रियंका गांधी ने टिप्पणी की है।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि, चाहे बिकिनी हो या फिर घूंघट या फिर जीन्स, यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं।

महिलाओं का उत्पीड़न बंद करें

प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस के लिए दिए अपने नारे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का भी इसमें जिक्र किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि, यह अधिकार भारत के संविधान की ओर से दिया गया है। महिलाओं का उत्पीड़न बंद करें।


यह भी पढ़ें: UP Congress Manifesto : प्रियंका गांधी ने जारी किया ‘उन्नति विधान’, 10 दिनों में किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल आधा करने का वादा

 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘बिकिनी हो, घूंघट हो, जीन्स या फिर हिजाब। यह महिलाओं का अधिकार है कि वे क्या पहनना चाहती हैं। उन्हें यह अधिकार संविधान की ओर से दिया गया है। महिलाओं का उत्पीड़न बंद किया जाए।’

बिकिनी शब्द का उपयोग करना निम्न स्तर का बयान

इस बीच भाजपा ने हिजाब विवाद के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट कर कहा कि, हम कहते रहे हैं कि, हिजाब विवाद के जन्म के पीछे कांग्रेस का हाथ है। इसके साथ ही कर्नाटक बीजेपी के विधायक बोले- बिकिनी शब्द का उपयोग करना निम्न स्तर का बयान है।

हाईकोर्ट में हिजाब के पक्ष में तर्क देने वाला एक वकील कांग्रेस का कानूनी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि है। क्या हमें यह कहने के लिए एक और उदाहरण की आवश्यकता है कि कांग्रेस इस दिशा में काम कर रही है।


यह भी पढ़ें:  Ahmedabad Blast Case में 13 साल बाद फैसला : मौलाना अरशद मदनी बोले- मुस्लिम युवाओं का जीवन किया जा रहा तबाह

 

भाजपा के इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए वकील देवदत्त कामत ने कहा कि, मैं सौभाग्य से एक स्वतंत्र देश में रहता हूं। एक वकील के रूप में, मैं किसी भी मामले में पेश होता हूं और बहस करता हूं जिसमें मुझे निर्देश दिया जाता है। कोई तीसरा पक्ष और कोई राजनीतिक दल मेरे इस चयन पर सवाल नहीं उठा सकता है!

आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा ये ?

भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने भी इस मामले में टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि, हम कर्नाटक में जो कुछ भी देख रहे हैं वह ज्ञान की तलाश के अलावा कुछ भी है। धर्म के नाम पर युवा लड़कियों को शिक्षा के बजाय हिजाब चुनने के लिए कहा जा रहा है।

गौरतलब है कि, हिजाब विवाद पर आज कर्नाटक हाई कोर्ट में दोपहर ढाई बजे सुनवाई होने वाली है। बता दें कि राज्य सरकार ने तीन दिनों के लिए स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सरकार ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


यह भी पढ़ें:  हिजाब पहनने को लेकर बढ़ रहा विवाद : बुर्का पहनी लड़की को घेर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते वीडियो वायरल, पाकिस्तान ने कहा ये ?

 

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…