भारत में 50% पर्यटन मुगलों के कारण है, भाजपा पर्यटन क्षेत्र को नष्ट करना चाहती है : महबूबा मुफ्ती

द लीडर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि, भारत में 50% पर्यटन मुगलों के कारण है। मुफ्ती ने कहा कि, भाजपा भारत में पर्यटन क्षेत्र को नष्ट करना चाहती है।

मुफ्ती ने कहा कि, वे हमारी सभी मस्जिदों के बाद हैं। वे अब ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे हैं। हम जहां भी पूजा करते हैं, हमारे भगवान हैं। हमें उन सभी मस्जिदों की सूची दें, जिन पर आपकी नजर है।

भारत में 50% पर्यटन मुगलों के कारण है

देश में ज्ञानवापी मस्जिद और ताजमहल को लेकर चल रहे विवाद के बीच महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए एक बड़ी बात कही है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि, 50% पर्यटक मुगल वास्तुकार हैं।


यह भी पढ़ें: कश्मीरी पंडितों पर हो रहे हमलों के लिए ‘The Kashmir Files’ जिम्मेदार : फारूक अब्दुल्ला ने की फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग

 

वहीं 50 फ़ीसदी लोग कश्मीर देखने आते हैं। इन दोनों ही चीजों को भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। बता दें इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती ने ताजमहल मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था।

महबूबा मुफ्ती ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे टीम द्वारा वीडियोग्राफी और सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। कल मंगलवार को इस सर्वे से जुड़ी पूरी रिपोर्ट सर वेटिंग सिविल कोर्ट में पेश करेगी। इस बीच ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे को लेकर महबूबा मुफ्ती ने एक बार से केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला किया है।

मुफ्ती ने कहा कि, केंद्र सरकार बस असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी राजनीति कर रही है आखिर ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे यह लोग क्यों पड़े हैं इनको भगवान मस्जिद में ही मिलता है क्या इसके बाद अब सब बंद हो जाएगा।

इन मुद्दे को छुपाने के लिए मस्जिद की बात कर रही बीजेपी

इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी सरकार पर हमला किया था। महबूबा मुफ्ती ने जम्मू कश्मीर के सूर्य मंदिर और उत्तर प्रदेश के ताजमहल का जिक्र करते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए मस्जिद और ताजमहल की बात कर रही है।

यह ताजमहल और मस्जिदें मुगलों के समय की बनी हुई हैं। इनके पीछे पड़ने से भारतीय जनता पार्टी को कुछ हासिल नहीं होने वाला है। अगर इतना ही दम है तो यह लाल किला और ताजमहल को मंदिर बना लें, फिर देखा जाएगा कि कितने लोग इन चीजों को देखने देश में आते हैं।


यह भी पढ़ें:  ज्ञानवापी में मिली शिवलिंग : केशव प्रसाद मौर्य बोले- एक दिन सामने आ ही जाता है सत्य… क्योंकि ‘सत्य ही शिव’ है

 

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…