उत्तर प्रदेश में कासगंज की अमांपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देवेन्द्र सिंह का हार्ट अटैक से निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज की अमांपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक देवेन्द्र सिंह का सोमवार सुबह हृदयगति रूक जाने के कारण निधन हो गया।

परिजनों के अनुसार देवेंद्र सिंह अपने आवास पर कुर्सी पर बैठे थे कि तभी उनको हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें एटा जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होने ट्वीट किया ‘‘ अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक  देवेंद्र प्रताप जी का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दारुण दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित जनपद कासगंज के अमांपुर  भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह के हृदय गति रुकने से निधन संदेश का सुनकर दुःख जताया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने वाले देवेंद्र सिंह के निधन से प्रदेश की राजनीति में हुई अपूरणीय क्षति की भरपाई हो पाना कठिन है l विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति वह शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें I

एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विधायक की मृत्यु के बाद कराया गया कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। भाजपा विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के काफी नजदीकी थे। वह भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे। हालांकि इससे पहले वह जनक्रांति पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गये थे। इस दल का गठन  कल्याण सिंह ने भाजपा से कुछ समय के लिये अलग रहते हुये किया था हालांकि बाद में इस दल का विलय भाजपा में हो गया।

Abhinav Rastogi

पत्रकारिता में 2013 से हूं. दैनिक जागरण में बतौर उप संपादक सेवा दे चुका हूं. कंटेंट क्रिएट करने से लेकर डिजिटल की विभिन्न विधाओं में पारंगत हूं.

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…