दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत नहीं: 28 अप्रैल तक कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है – IMD

द लीडर। एक तरफ कोरोना महामारी तो दूसरी तरफ भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि, दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 27 और 28 अप्रैल को 45-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

आईएमडी के अनुसार, प्रभाव के कारण 28 अप्रैल से कुछ राहत मिल सकती है। पश्चिमोत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की आशंका भी जताई गई है। वहीं सफदरजंग में रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली को गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

दिल्ली वालों को गर्मी के सितम से राहत मिलने की फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान है।


यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बम बलास्ट : बम को गेंद समझकर खेल रहे थे बच्चे… हुए गंभीर घायल

 

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 28 अप्रैल से भीषण लू चलने की संभावना है। राजधानी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में भी वृद्धि होगी, लेकिन 28 अप्रैल के बाद लू चलने की संभावना है।

44 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है दिल्ली में पारा

आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। उसने कहा कि दिल्ली में बृहस्पतिवार तक पारा 45 डिग्री के स्तर को छू सकता है।

दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है। साफ आसमान के बीच सोमवार को पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने और बृहस्पतिवार तक धीरे-धीरे 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

इस दिन होगी सबसे ज्यादा गर्मी

राजस्थान की ओर से हवाओं का चलना शुरू हो गया है। रेगिस्तान के ऊपर से होकर आ रही तपती गर्मी से मैदानी क्षेत्रों की हवा भी झुलसाएगी। अब न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी होने का पूवार्नुमान है।

दिन के साथ ही लोगों को रातों को भी भीषण गर्मी झेलनी होगी। इस सीजन का सबसे गर्म दिन बृहस्पतिवार को होने का अनुमान है। उस दिन न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान अपने चरम पर होंगे।

बूंदाबांदी से मिली थी राहत

दो सप्ताह से तेज हवाओं के साथ-साथ हुई हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला था। आमजन को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन आगामी सप्ताह में तपा देने वाली गर्मी का अनुमान मौसम विभाग की तरफ से बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिर से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

रविवार को ऐसा रहा हाल

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, रात 8.30 बजे आईएमडी अपडेट के अनुसार, शहर में सापेक्षिक आद्र्रता 36 प्रतिशत थी. शहर में सुबह 5.47 बजे सूर्योदय और शाम 6.52 बजे सूर्यास्त हुआ। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।


यह भी पढ़ें:  रमज़ान में भुगतान: तुर्की में ज़कात जैसा यह रिवाज़ निभा रहे मालदार

 

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…