दुनिया का पहला मामला, 21 दिन की नवजात बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण

The leader Hindi: कभी कभी डॉक्टर्स के सामने कुछ ऐसे केस आ जाते हैं जिन्हे देखकर वो हैरान रह जाते हैं। चाहें फिर वो पेट से सांप का निकलना हो या फिर किसी भैंस के पेट से बछड़े का जन्म लेना हो।एक ऐसा ही केस झारखंड से सामने आया है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है।दरअसल झारखंड के रांची में 21 दिन की बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकाले गए हैं। ये बिल्कुल चौका देने वाला मामला है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए। इससे पहले जितने भी मामले सामने आए हैं उसमे 1 या 2 भ्रूण ही निकले हैं। बता दे देश में अबतक ऐसे 10 केस ही आए हैं।
8 भ्रूण निकलने वाला ये केस दुनिया का पहला ऐसा मामला है जिसने सभी को हैरान कर दिया।

आपको बता दे बच्ची के माता पिता रामगढ़ के रहने वाले हैं। बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ था। जन्म के समय से ही उसके पेट में सूजन थी। जिसकी वजह से उसे 2 दिन बाद ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
रानी चिल्ड्रन अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची का CT scan किया। जिससे बच्ची के पेट में 8 भ्रूण होने का पता चला। चिल्ड्रन अस्पताल के डॉक्टर इमरान ने कहा कि ये दुनिया का पहला ऐसा मामला है जब पेट से 8 भ्रूण निकाले गए हैं ।उन्होंने बताया कि इसे फिटस इन फिटू कहते है। यह बहुत ही रेयर कंडीशन है और इसके दुनिया भर में 200 से भी कम केस मिले हैं। उन सभी केसों में भी पेट से एक या दो ही भ्रूण निकाले गए हैं लेकिन 21 दिन की नवजात बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकालते समय वह हैरान रह गए।

डॉ इमरान ने कहा, भ्रूण जब बनता है तो कई समूहों के साथ आता है, जिसमे से एक तैयार होता है। इसे इस तरह समझें कि बच्चा मां के पेट में जब बनता है तो कई भ्रूण के साथ जाता है। इसके बाद एक भ्रूण तैयार होता है। देश में 8-10 केस रिपोर्ट हैं, जिसमें एक या दो भ्रूण निकले हैं। एक साथ 8 भ्रूण निकलना मेडिकल के इतिहास में यह पहला मामला है। 5 से 10 लाख बच्चों में एक केस होता है।

पटना की गाइनकॉलजिस्ट डॉ. अनुपमा शर्मा का कहना है कि यह रेयर कंडीशन है। फीटस इन फीटू में बच्चे के पेट में ही बच्चा बनने लगता है। गर्भ में एक से ज्यादा बच्चे पल रहे होते हैं तो भ्रूण के विकास के दौरान जो सेल्स बच्चे के अंदर चले गए, वो भ्रूण बच्चे के अंदर बनने लगता है। हालांकि, सेल्स कैसे अंदर जाता है, इसका कोई पुख्ता कारण नहीं है। जो भी कारण बताए जाते हैं वे सिर्फ अनुभव के आधार पर ही हैं। लक्षणों की बात की जाए तो जब बच्चा पैदा हो जाता है तो पेल्विस यानी पेडू के हिस्से में सूजन रहती है, एक लंप रहता है। पेशाब आना बंद हो जाता है। बहुत दर्द होता है। इन लक्षणों के बाद डॉक्टर जांच करते हैं, जिससे इसका पता चलता है।

 

ये भी पढ़े:

गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, दो फेज में होंगे मतदान


(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं) 

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…