16 जून से फिर से करिए ताज का दीदार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जारी की सूचना

द लीडर हिंदी, आगरा। कोरोना संक्रमण के चलते विगत 16 अप्रैल से बंद ताजमहल को पूरे दो महीने के बाद 16 जून को खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें: बरेली : प्रधान हाफिज इसहाक की हत्या के बाद उनकी बीवी सकीना ने 563 वोटों से जीता चुनाव

ताज समेत स्मारक खोलने की अधिसूचना जारी

ताजमहल सहित संरक्षित स्मारक खोलने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि, विगत वर्ष 2020 में भी कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के केंद्रीय संरक्षित स्मारकों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।

दूसरी लहर में 15 जून तक ताज बंद रखने का था आदेश

ताजमहल के दरवाजे 207 दिन तक खुलने के बाद फिर बंद हो गए थे। बीते साल 188 दिनों तक ताजमहल सैलानियों के लिए बंद किया गया था। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में 15 जून तक ताजमहल बंद रखने के आदेश थे।

यह भी पढ़ें: MonsoonUpdate: अगले 24 घंटों में 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

पर्यटन से जुड़े लोगों ने उठाई मांग

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने पर पर्यटन से जुड़े लोगों ने ताजमहल और अन्य स्मारकों को भी खोलने के लिए मांग उठाई थी ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।

21 सितंबर को खोले गए थे ताज के दरवाजे

कोरोना संक्रमण के कारण बीते साल 17 मार्च को ताजमहल समेत स्मारक बंद कर दिए गए थे। ताजमहल को स्थानीय प्रशासन ने 188 दिनों के बाद 21 सितंबर को पर्यटकों के लिए खोला था।

यह भी पढ़ें: ‘योगी मॉडल’ ने रोकी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में मिले सिर्फ 339 नए केस

उससे 20 दिन पहले एक सितंबर को फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला, महताब बाग, रामबाग व अन्य स्मारकों को खोला गया था। पहली बार ताजमहल 188 दिनों तक बंद रहा था।

16 अप्रैल से बंद हैं ताजमहल

ताजमहल 16 अप्रैल से बंद हैं। स्मारकों से रोजी रोटी कमा रहे गाइड, फोटोग्राफर, छोटे दुकानदार, होटल, रेस्टोरेंट, एंपोरियम, हस्तशिल्पियों को जब ताजमहल खुलने की खबर मिली तो वे खुश हो गए। आगरा में करीब ढाई लाख लोगों का रोजगार ताजमहल और अन्य स्मारकों से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें: जानें किन जगहों पर बहुत जल्द शुरू हो रही है ड्रोन से कोविड -19 वैक्सीन की सप्लाई

फैक्टरियां खुल सकती हैं तो ताज क्यों नहीं  ?

ताजमहल को अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान नहीं खोले जाने पर शहर में पर्यटन व्यापारियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। एंपोरियम संचालक गौरव चौहान ने कहा था कि हजारों, लाखों लोगों की रोजीरोटी ताजमहल से जुड़ी है। जब फैक्टरियां खुल सकती हैं तो ताजमहल क्यों नहीं खोल सकते।

ताज खुलने से आमदनी बढ़ने की जगी उम्मीद

फैक्ट्री में तो एक हॉल में मजदूर हैं, ताज का कैंपस ही इतना बड़ा है कि शारीरिक दूरी का पालन होता रहेगा। अब जब ताजमल खुलेगा तो उन्हें आमदनी की उम्मीद दिखने लगी है।

यह भी पढ़ें: LJP अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ बगावत, 5 पार्टी सांसदों ने पासवान को सभी पदों से हटाया

 

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…