भारत सरकार के इन ऐप्स ने हर मुश्किल दौर को बनाया आसान, कुछ इस तरह आए हमारे काम

नई दिल्ली : स्मार्टफोन के इस्तेमाल के साथ आज का समय डिजिटल बन चुका है। फिजिकल डॉक्यूमेंट्स से अलग हर दूसरे काम को डिजिटल रूप से करने की सुविधा मिल रही है। यूजर की जरूरत को समझते हुए ही समय-समय पर भारत सरकार की ओर से नए ऐप्स को लॉन्च किया जाता है। कोविड महामारी की स्थिति में यूजर की सहूलियत के लिए भारत सरकार ने आरोग्य सेतु, कोविन जैसे ऐप्स लॉन्च किए। इस आर्टिकल में भारत सरकार के ऐसे ही कुछ ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं, जो हमारे मुश्किल समय में हमारे काम आए हैं-

माई गवर्मेंट ऐप- 26 जुलाई 2014

माई गवर्मेंट ऐप के जरिए एक स्मार्टफोन यूजर भारत सरकार के साथ जुड़ सकता है। इस ऐप के जरिए यूजर देश के विकास में सहयोगी बन सकता है। ऐप का इस्तेमाल कर यूजर भारत सरकार के किसी भी मंत्रालय और मंत्रियों के साथ अपने विचार, सुझाव साझा कर सकता है।

डिजिलॉकर ऐप- 1 जुलाई 2015

भारत सरकार ने देश के नागरिकों को उनके जरूरी डॉक्यूमेंट्स डिजिटली संभालने की सुविधा दी है। डिजिलॉकर ऐप की मदद से भारतीय नागरिकों को आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट संभालने की सुविधा मिलती है। इस ऐप पर सहेज कर रखे गए डॉक्यूमेंट की सॉफ्टकॉपी को भी फिजिकल जितनी मान्यता मिलती है।

भीम ऐप- 30 दिसम्बर 2016

स्मार्टफोन यूजर के लिए डिजिटल पेमेंट को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए भारत सरकार ने भीम ऐप लॉन्च किया। भारत सरकार का यह भीम ऐप यूपीआई बेस्ड पेमेंट ऐप है। इस ऐप से यूजर्स को फास्ट पेमेंट की सुविधा मिलती है। ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

उमंग ऐप- 23 नवंबर 2017

भारत सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए उमंग ऐप लॉन्च किया। इस ऐप का इस्तेमाल भारत सरकार की अलग-अलग सेवाओं जैसे इनकम टैक्स रिटर्न, आधार कार्ड, ईपीएफओ, पासपोर्ट, गैस सिलेंडर की जानकारी के लिए किया जा सकता है। ऐप पर नागरिकों को डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा मिलती है।

112 इंडिया ऐप- 19 फरवरी 2019

मुसीबत में नागरिकों की मदद के लिए भारत सरकार की ओर से 112 इंडिया ऐप लॉन्च किया गया है। भारत सरकार का यह ऐप ऑल इन वन सर्विस ऐप है। इस ऐप की मदद से स्मार्टफोन यूजर एक टैप पर इमरजेंसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है। ऐप पर यूजर को फायर ब्रिगेड, मेडिकल और एसओएस अलर्ट भेजने की सुविधा मिलती है।

कोविड महामारी में भारत सरकार ने लॉन्च किए दो ऐप्स

आरोग्य सेतु ऐप- 2 अप्रैल 2020

कोविड महामारी के दौरान स्मार्टफोन यूजर की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया। इस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करोड़ों लोगों ने किया। दरअसल, इस ऐप को वायरस से संक्रमित लोगों की कॉन्टेक्ट-ट्रेसिंग के लिए लाया गया था।

कोविन ऐप- 16 जनवरी 2021

देश में कोरोना वैक्सीन लगाने की सुविधा मिलने लगी तो भारत सरकार ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कोविन ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिए यूजर्स को वैक्सीन के लिए अप्लाई करने की सुविधा मिली। इतना ही नहीं, ऐप के जरिए यूजर्स को वैक्सीन प्रोसेस की ट्रैकिंग की भी सुविधा मिली। वैक्सीन के बाद कोविड का सर्टिफिकेट भी इस ऐप से डाउनलोड किया जा सकता था।

 

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…