श्रद्धा ने 2 साल पहले मुंबई पुलिस को एक चिट्ठी लिखकर आफताब की करतूतों से किया था आगाह

The leader Hindi: श्रद्धा मर्डर केस में बुधवार यानी 23 नवंबर को सबसे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। श्रद्धा ने आफताब के हिंसक बर्ताव के बारे में 2 साल पहले ही मुंबई पुलिस से शिकायत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने 23 नवंबर 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को एक पत्र लिखा था। उसने पुलिस को बताया था कि उसका लिव-इन पार्टनर आफताब उसे मारता-पीटता है। अगर वक्त पर एक्शन नहीं लिया, तो आफताब उसे टुकड़े-टुकड़े कर डालेगा। दावा यह भी किया जा रहा है कि श्रद्धा ने आफताब के बर्ताव के बारे में उसकी फैमिली को भी बताया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

बता दे दिल्ली पुलिस को आफताब के बाथरूम की टाइल्स से अहम सबूत मिले हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने ये सबूत हासिल किए हैं। सबूत क्या हैं, ये अभी नहीं बताया गया है। पहले आफताब के बाथरूम की टाइल्स पर भी खून के निशान मिले थे। एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने में 2 हफ्ते का वक्त लगेगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा और आफताब का एक कॉमन फ्रेंड भी सामने आया है, जो ड्रग्स बेचा करता था। यह भी पता चला कि श्रद्धा और आफताब के बीच कई बार ब्रेकअप हुआ था, हालांकि दोनों बाद में सुलह कर साथ रहने लगते थे। लीगल न्यूज वेबसाइट बार एंड बेंच और कुछ दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि आफताब ने कोर्ट में मर्डर की बात कबूली है। जज से कहा कि उसने उकसावे और गुस्से में श्रद्धा का मर्डर किया। यह भी कहा कि पुलिस को सब कुछ बता चुका हूं। अब घटना याद करने में मुश्किल आ रही है।

ये रिपोर्ट्स सामने आने के करीब एक घंटे बाद आफताब के वकील अविनाश कुमार ने मर्डर के कुबूलनामे को अफवाह करार दिया। वे कैमरे पर बोले- आफताब ने ऐसा कोई कुबूलनामा नहीं दिया है। ऐसा कोई स्टेटमेंट रिकॉर्ड में नहीं लिया गया है। हां, वह यह जरूर बताने की कोशिश कर रहा था कि श्रद्धा उसे उकसाती थी और दोनों के बीच झगड़े होते थे।

ये भी पढ़े:

नाइजीरिया में बसों की जोरदार टक्कर, 37 लोगों की मौत


(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…