दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत, 8 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। सरकार और प्रशासन के दावों के उलट देश की राजधानी दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट बरकरार है। इस बीच दिल्ली के बत्रा अस्पताल में बुरी खबर आ रही है। बत्रा अस्पताल के डायरेक्टर का कहना है कि, यहां पर भर्ती 8 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हो गई है।

यह भी पढ़े: नकली रेमडेसिविर: बड़ा गिरोह सक्रिय है नकली दवा बनाने वालों का पौड़ी और हरिद्वार जिले में

300 मरीजों की जान भी संकट में

इनमें 6 आइसीयू में भर्ती थे, जबकि 2 वार्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण सभी 8 मरीजों की जान गई है। अस्पताल में भर्ती तकरीबन 300 मरीजों की जान भी संकट में है।

बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत

बता दें कि, कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे दिल्ली के बत्रा अस्पताल में शनिवार को एक बार फिर ऑक्सीजन की किल्लत हो गई। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, यहां पर कुल 307 मरीज भर्ती थे। इस दौरान ऑक्सीजन नहीं मिलने से 8 मरीजों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े: दिल्ली में ऑक्सीजन के लिए हाहाकर, HC ने कहा- सरकार क्यों नहीं ले रही सेना की मदद?

बत्रा अस्पताल ने दिल्ली हाई कोर्ट को जानकारी दी

बत्रा अस्पताल ने इस बाबत शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट को जानकारी दी है। बत्रा अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि, शनिवार सुबह 6 बजे से SOS में थे। हमारे पास 307 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 230 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एससीएल गुप्ता ने बताया कि, शनिवार सुबह सात बजे से ही वह दिल्ली सरकार से गुहार लगा रहे थे कि कुछ ही घंटे की ऑक्सीजन बची है। इसके बावजूद ऑक्सीजन नहीं मिली।

यह भी पढ़े: गुजरात के कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, अबतक 18 लोगों की मौत

कई घंटे बिना ऑक्सीजन के रहे मरीज

उन्होंने कहा कि, हर 10 मिनट पर वह संबंधित अधिकारियों को अपडेट दे रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने समय पर ऑक्सीजन नहीं भेजा। इस कारण 12.45 से डेढ़ बजे तक मरीज बिना ऑक्सीजन के रहे। इसमें आठ मरीजों की मौत हो गई।

दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी, दैनिक जरूरत 976 टन – केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीवाल ने कहा कि, राज्य में ऑक्सीजन की भारी कमी है। हर अस्पताल से एसओएस के संदेश आ रहे हैं। हम कोर्ट से बात कर चुके हैं और केंद्र को पत्र लिख दिया है कि दिल्ली को 976 ऑक्सीजन दैनिक चाहिए लेकिन 490 ऑक्सीजन ही मिल रही है। उन्होंने बताया कि कल हमें केवल 312 टन ऑक्सीजन ही मिली।

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…