सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर लगाया ‘मरहम’, बच्चों को दुलारा; दी चॉकलेट और टॉफी

सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से वे हेलीकॉप्टर चिलकाना के लिए रवाना हुए। चिलकाना में बाढ़ पीड़ितों को राशन किट बांटी। सीएम योगी ने राशन किट वितरण के बाद बाढ़ से पीड़ित लोगों का हालचाल जाना। यहां पर बाढ़ से प्रभावित 117 लोगों को ठहराया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइंस आ गए। यहां जेवी जैन डिग्री कालेज में बनाए गए राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जल शक्ति एवं बाढ़ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डज्ञ. अजय कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि साथ रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सहारनपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना और उन्हें बाढ़ राहत किट व राहत राशि के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री राहत शिविर में करीब 10 मिनट तक रुके, यहां उन्होंने छोटे बच्चों को दुलारते हुए उन्हें चाकलेट व टॉफी भी दीं। मुख्यमंत्री जैसे ही कालेज में पहुंचे तो गैलरी में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पार्षद चौधरी सुधीर कुमार, पार्षद अमित त्यागी, पार्षद दिग्विजय चौहान ने उनका स्वागत किया।

कृष्णापुरम कालोनी की भगवती ने बताया क‍ि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए और जिन महिलाओं की गोद में छोटे बच्चे थे, उन बच्चों को दुलारते हुए उन्हें टाफी और चाकलेट दीं। सीएम ने बाढ़ आने के बारे में पूछा और हाथ हिलाते हुए आगे निकल गए। विनोद विहार खुशी पुत्री कन्हैया ने बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मैंने बताया कि बाढ़ के पानी में उसकी कापी-किताबें भी बह गई हैं। घर का सारा सामान खराब हो गया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई बात नहीं, प्रशासन पूरी मदद करेगा।

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…