देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद लौटी भारत, आते ही उन्होंने मोरबी ब्रिज हादसे पर जताया दुख

The leader Hindi: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को अब इंटरनेशन लेवल पर सभी जानते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कामयाबी का स्वाद भारत में ही नहीं विदेशों में भी चख लिया है. वह पिछले कुछ सालों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह रही हैं. हालांकि, दूर होकर भी वह अपने इंडियन फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं. वहीं अब उनके चाहने वालों के लिए एक्ट्रेस से जुड़ी एक खुशी की खबर है.

दरअसल, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब तीन साल बाद अपने भारत लौटने की जानकारी साझा की है. वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं तो उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए पपाराजी के बीच होड़ मच गई. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. प्रियंका ने मुंबई पहुंचकर कई पोस्ट भी शेयर किए हैं. इसके जरिए उन्होंने दिखाया कि है वो अपने देश वापस लौटकर क्या-क्या कर रही हैं. मुंबई पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने गुजरात के मोरबी में हुए ब्रिज हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक ब्रिज और बचाव राहत कार्य की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल दुखाने वाला… मेरी संवेदना उन सभी लोगों के लिए है, जो गुजरात में ब्रिज गिरने से प्रभावित हुए हैं. जो घायल हुए हैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं. जिन लोगों का आज निधन हुआ उनके लिए मैं प्रार्थना करती हूं’.

प्रियंका चोपड़ा ने एक टीवी स्क्रीन की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (coffee With Karan) देख रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आप मुंबई में नहीं, अगर आपका टीवी पर करण जौहर से सामना नहीं हो’. साल 2019 के बाद प्रियंका भारत नहीं आई हैं. वहीं तीन साल बाद अपने देश, अपने शहर लौटने पर प्रियंका ने अपनी कैब से मुंबई की सड़कों का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक डायरेक्शन बोर्ड बांद्रा, मंत्रालय, अंधेरी और कई जगहों के नाम और डायरेक्शन दिख रहे हैं. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘मुंबई मेरी जान’.

 

ये भी पढ़े:

महंगाई से राहत, 1 नवंबर से LPG गैस सिलेंडर हुआ 115 रूपए सस्ता, जानिए क्या है नए रेट


(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं) 

Related Posts

Bareilly News:  बरेली डीएम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल, लाइन में लगकर जाना अल्ट्रासाउंड का हाल 

बरेली: बरेली के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार कुछ हटकर अंदाज में डीएम खुद मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और अपनी पहचान…

मणिपुर में 3 बार भूकंप के झटकों से दहला इलाका, लोग दहशत में घरों से बाहर भागे

National News : मणिपुर में एक बार फिर धरती कांप उठी। बुधवार की तड़के मणिपुर के कई इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों ने लोगों…